छुट्टी के दिन बुला रहे दफ्तर, समय पर नहीं दे रहे वेतन
21-Oct-2021 06:44 PM 4902
निगमायुक्त भोपाल चार सप्ताह में दें जवाब एक ओर राज्य शासन ने सरकारी विभागों में फाइव डे वीक घोषित कर रखा है, दूसरी ओर नगर निगम भोपाल के कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। निगम कर्मचारियों का आरोप है कि कोरोना काल से ही लगातार कर्मचारियों को शनिवार और रविवार अवकाश के दिन भी कार्यालय बुलाया जा रहा है। प्रमुख पर्वों की छुट्टियों के दिन भी दफ्तर खोले जा रहे हैं। अवकाश के दिनों में भी निगम कर्मचारियों को कार्यालयों में जाना पड़ रहा है। वहीं, वेतन को लेकर भी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस माह अबतक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने नगर निगम आयुक्त, भोपाल से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग ने नगर निगम आयुक्त से पूछा है कि कर्मचारियों को वेतन समय पर मिल रहा है या नहीं ? mp human rights..///..office-calling-on-holiday-not-paying-salary-on-time-324334
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^