विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
ओम बिरला की ऊर्जा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों के साथ चर्चा
Zuber Ansari
India
03-Nov-2022 09:25 PM
8853
नयी दिल्ली 03 नवंबर (संवाददाता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसदीय समितियां सरकार की नीतियों का मार्गदर्शन करने और दीर्घकालिक नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनमें राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर कार्य होता है। लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में ऊर्जा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों से चर्चा की। श्री बिरला ने ऊर्जा क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस क्षेत्र में क्षमता और स्थिरता की दिशा में एक वैश्विक परिप्रेक्ष्य की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया कि संसद सदस्यों से प्राप्त जानकारी को उचित महत्व दिया जाए। श्री बिरला ने देश के अक्षय ऊर्जा के लक्ष्यों तक पहुंचने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऊर्जा एक दीर्घकालिक नीति क्षेत्र है जो सभी को प्रभावित करता है। यह आवश्यक है कि अक्षय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त स्वच्छ और हरित ऊर्जा आने वाले भविष्य में हमारी अधिकांश ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करे। उन्होंने समिति के सदस्यों को यह भी आश्वासन दिया कि उनके लिए उच्च गुणवत्ता के साथ शोध सहायता सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। सदस्यों और अधिकारियों के बीच अधिक समन्वय से और अधिक प्रासंगिक चर्चा तथा बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।...////...
«
लाल किला आतंकी हमला: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी आरिफ की फांसी की सजा पर फिर लगाई मुहर
देश
»
सरस फूड फेस्टिवल में शामिल हुए आचार्य बालकृष्ण
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
om-birala-kee-ooraja-sambamdhee-samsadeey-sthaayee-samiti-ke-sadasyon-ke-saath-charachaa
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/om-birala-kee-ooraja-sambamdhee-samsadeey-sthaayee-samiti-ke-sadasyon-ke-saath-charachaa
PAGETOP:
ERROR: