6 सितंबर को मंगल ग्रह करेगा कन्या राशि में प्रवेश और शुक्र आएगा तुला में
03-Sep-2021 03:52 PM 5000
6 सितंबर को मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। इन दोनों ग्रहों का एक ही दिन राशि बदलना बहुत खास माना जा रहा है। इस दिन मंगल सिंह से निकलकर कन्या राशि में जाएगा। वहीं, शुक्र कन्या से निकलकर अपनी ही राशि यानी तुला में आ जाएगा। इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव का पूरे देश पर असर पड़ेगा। जिससे महंगाई के साथ लोगों के निवेश और खर्चे भी बढ़ेंगे। विवाद और हिंसाएं बढ़ सकती हैं। जनता असंतुष्ट रहेगी और देश में कुछ जगहों पर आंदोलन भी हो सकते हैं। मंगल: ये ग्रह 6 सितंबर को सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे कन्या राशि में आ जाएगा। जो कि बुध की राशि है। इस राशि में मंगल का शुभ फल कम होगा और अशुभ असर बढ़ जाएगा। मंगल इस राशि में 21 अक्टूबर तक रहेगा। मंगल पर राहु की दृष्टि रहेगी। जिससे कानूनी गड़बड़ियां भी होंगी। इस कारण जनता में आक्रोश की स्थिति बन सकती है। मंगल के राशि बदलने से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। धन लाभ और सफलता भी मिलेगी। वहीं, वृष, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इनके अलावा मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। विवाद और तनाव वाला समय रहेगा। कामकाज में रुकावटें भी आएंगी। शुक्र: ये 6 सितंबर को रात 1 बजे अपनी ही राशि यानी तुला में आ जाएगा। इससे शुक्र का शुभ असर और बढ़ जाएगा। साथ ही इस पर अपने मित्र ग्रह यानी शनि की दृष्टि भी पड़ेगी। जिससे ये ग्रह और प्रभावशाली हो जाएगा। शुक्र का अपनी ही राशि में आना शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से बाजारों में खरीदारी बढ़ेगी। लेन-देन और लोगों की इनकम भी इससे बढ़ेगी। शुक्र के कारण देश में महिलाओं का प्रभाव भी बढ़ेगा। तुला राशि में शुक्र के आ जाने से मेष, वृष और मकर राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। सुख-सुविधाएं और समृद्धि भी बढ़ेगी। अपोजिट जेंडर वालों से मदद मिलेगी और कामकाज में सफल होने के भी योग बन रहे हैं। इनके अलावा मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर इस ग्रह का मिला-जुला असर पड़ेगा। जिससे इनकम तो होगी साथ ही खर्चा भी बढ़ेगा। वहीं, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। नुकसान हो सकता है। परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। कमर से निचले हिस्सों में बीमारी होने की भी आशंका बन रही है। Mars enter..///..on-september-6-mars-will-enter-virgo-and-venus-will-enter-libra-315061
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^