ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने भांग जब्त कर छह लोगों को किया गिरफ्तार
04-Aug-2023 03:48 PM 4907
सिडनी, 04 अगस्त (संवाददाता) ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत की पुलिस ने एक तलाशी अभियान के दौरान भांग जब्त कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि जब्त की भांग का मूल्य 60 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर आंका गया है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चार लोगों को घटनास्थल से तथा दो अन्य को बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए सभी आरोपियों को तीन अक्टूबर को बुंडाबर्ग मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^