ऑस्ट्रेलिया में समुद्री विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
08-Jan-2025 04:40 PM 5747
सिडनी, 08 जनवरी (संवाददाता) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक समुद्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो विदेशी पर्यटकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया प्रीमियर रोजर कुक ने बुधवार को यहां के पुलिस आयुक्त कर्नल ब्लैंच के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मृतकों के शव मंगलवार रात जल पुलिस ने मलबे से बरामद किए। उनकी पहचान पर्थ के 34 वर्षीय पुरुष पायलट, 65 वर्षीय महिला स्विस पर्यटक और डेनमार्क के 60 वर्षीय पुरुष पर्यटक के रूप में की गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^