ऑस्ट्रेलिया में विमान दुर्घटना , पायलट की मौत
05-Nov-2023 12:48 PM 4457
सिडनी, 05 नवंबर (संवाददाता) ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में रविवार सुबह एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत हो गयी और एक यात्री घायल हो गया। विक्टोरिया पुलिस के मुताबिक मेलबर्न से लगभग 145 किमी उत्तर में स्थित गॉलबर्न वियर में स्निपी रोड पर स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 07:15 बजे एक जाइरोकॉप्टर जमीन पर गिर गया। विमान में दो लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि पायलट की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने घटना को देखने वाले किसी भी व्यक्ति से संबंधित जानकारी या वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^