पाखंड है समाजवाद,रामराज के अनुसरण से चलेगा देश : योगी
01-Mar-2023 08:19 PM 6094
लखनऊ 01 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के समाजवाद को पाखंडी करार देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रामराज्य की अवधारणा समाजवाद से नहीं बल्कि सत्संकल्प और दृढ़इच्छा शक्ति से साकार होगी। विधानसभा में बजट प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुये श्री योगी ने बुधवार को कहा कि समाजवाद नेताओं और उनके लोगों को शक्तिशाली बनाने का सबसे बड़ा पाखंड है। यह अमीरों को गरीब, गरीबों को गुलाम और बुद्धिजीवियों को बेवकूफ बनाता है। समाजवाद दुनिया में कहीं भी समृद्धि लेकर नहीं आया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^