पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में छह लोगों की मौत, कई घायल
26-Mar-2024 05:32 PM 9140
इस्लामाबाद, 26 मार्च (संवाददाता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक आतंकवादी हमले में छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि यह घटना प्रांत के शांगला इलाके में हुई, जहां हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन को वाहनों के काफिले से टकरा दिया, जिसकी सुरक्षा में सुरक्षा बलों के पांच वाहन साथ चल रहे थे। टक्कर से कुल 13 वाहनों के काफिले के एक वाहन में आग लग गई और वह खड्ड में गिर गया। सूत्रों ने बताया कि वाहन के खड्ड में गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^