पाकिस्तान में आतंकी हमले में छह जवानों की मौत
23-May-2023 06:33 PM 7863
इस्लामाबाद 23 मई (संवाददाता) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक निजी तेल एवं गैस संयंत्र पर आतंकवादियों के एक समूह ने हमला किया जिसमें कम से कम छह सुरक्षाकर्मी मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादुर ने यहाँ संवाददाता को बताया कि भारी हथियारों से लैस दो दर्जन से अधिक आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे हंगू जिले के मंजी खेल इलाके में मंगलवार को प्लांट पर हमला किया, जिसमें फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के चार सदस्यों और दो निजी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^