पाकिस्तान में कोरोना के 3914 नये मामले
10-Feb-2022 02:23 PM 2654
इस्लामाबाद 10 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान ने 3,914 नए कोविड-19 मामले और 47 मौत की पुष्टि की है। राष्ट्रीय कमान और अभियान केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने कहा कि देश में कुल मामले बढ़कर 14,74,075 हो गए, जिसमें 13,59,757 लोग स्वस्थ हुए और 47 लोग की मौत बुधवार को हो गई जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 29,648 हो गया। कोरोना से सिंध क्षेत्र देश में सर्वाधिक प्रभावित है। सिंध में 5,54,990 मामले के बाद पंजाब में 492,489 मामले हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^