पाकिस्तान में नहर में गिरी जीप, सात की मौत
12-Oct-2023 05:39 PM 9100
इस्लामाबाद 12 अक्टूबर (संवाददाता) पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के मियांवली जिला में बाजा बजाने वालों को लेकर जा रही एक जीप गुरुवार को नगर में गिर गयी, जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक लोक गायक के नेतृत्व में संगीत प्रेमियों का एक समूह एक समारोह में प्रस्तुति देने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान पका कंझेरा इलाके में उनकी जीप नगर में गिर गयी। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर राहत एवं बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन जीप पर सवाल सभी लोग नगर में डूब चुके थे। पुलिस के मुताबिक पीड़ित नगर के किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खोर दिया और जीप नहर में जा गिरी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^