पाकिस्तान में सड़क हादसे में सात की मौत, 11 घायल
27-Aug-2023 05:11 PM 8055
इस्लामाबाद, 27 अगस्त (संवाददाता) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मानसेहरा जिले में शनिवार को एक यात्री वैन के पलट जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। राहत एवं बचाव सेवा ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना मानसेहरा जिले के मांगला इलाके में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह सड़क से उतर गया और पलट गया, जिससे कई लोग हताहत हो गए। राहत ए‌वं बचाव सेवा ने कहा कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को अस्पतालों में पहुंचाया। मृतकों में छह पुरुष और एक महिला शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^