पाकिस्तान में सैन्य अभियान में एक आतंकवादी ढेर, दो घायल
21-Mar-2024 06:40 PM 6178
इस्लामाबाद, 21 मार्च (संवाददाता) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार रात एक अभियान चलाया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गये। सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में अभियान चलाया। सैनिकों ने अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया और चकर लियाकत नामक वांछित आतंकवादी को मार गिराया। इसके अलावा दो अन्य आतंकवादी घायल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^