पाकिस्तान में सैन्य अभियान में सात आतंकवादी मारे गए
16-Aug-2024 01:00 AM 5447
इस्लामाबाद 15 अगस्त (संवाददाता) पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को देश के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में एक सैन्य अभियान में सात आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने आज आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया और सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर प्रभावी ढंग से कब्जा कर लिया जिसके कारण सात आतंकवादी मारे गए और पांच घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^