पालतू जानवरों की दुकानें, कुत्ता प्रजनकों का होगा पंजीकरण: खुड्डियां
27-Jul-2023 06:32 PM 3637
चंडीगढ़, 27 जुलाई (संवाददाता) जानवरों के प्रति क्रूरता को रोकने के लिए, पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने गुरुवार को आदेश दिया कि सभी पालतू जानवरों की दुकानों और कुत्तों के प्रजनकों को पंजाब राज्य पशु कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिसूचना जारी की जायेगी। पंजाब भवन में राज्य पशु कल्याण बोर्ड की प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए गुरमीत सिंह खुडियां ने विभाग के अधिकारियों को पंजीकरण प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^