पांच साल के आखिरी तीन महीनों में ही कैसे याद आया विजन-2030-शेखावत
06-Oct-2023 10:28 PM 5441
जयपुर, 06 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विजन-2030 को खारिज करते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता इस पर सवाल खड़े कर रही है कि उन्हें पांच साल के आखिरी तीन महीनों में ही यह विजन कैसे याद आया। श्री शेखावत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सात करोड़ लोग आज मुख्यमंत्री गहलोत के विजन 2030 पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पूरे पांच साल बीत जाने के बाद आखिरी तीन महीनों में ही उन्हे यह विजन अचानक कैसे याद आया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हे 15 साल तक मुख्यमंत्री के नाते काम करने का अवसर दिया और उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनाया, इस दौरान उन्हें कभी किसी विजन की याद क्यों नहीं आई। मुख्यमंत्री खुद के गृह जिले में आज तक पेयजल की सुचारू व्यवस्था नहीं करा पाए, प्रदेश की बाकी जनता उनसे क्या उम्मीद रखेगी। यदि उन्हें जनता की इतनी ही चिंता थी तो वर्ष 2018 में सरकार बनने के साथ ही विजन बनाकर काम करना चाहिए था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^