पांचवें चरण में झारखंड में कुल मतदान प्रतिशत 63.21 रहाः डॉ. नेहा अरोड़ा
22-May-2024 09:23 PM 1659
रांची, 22 मई (संवाददाता) झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया है कि पांचवें चरण के संपन्न चुनाव में 63.21 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। वहीं गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में 68.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। बताते चलें कि पांचवें चरण में कुल तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 20 मई को मतदान हुआ था। उसमें चतरा में 63.69 प्रतिशत, कोडरमा में 61.81 प्रतिशत और हजारीबाग में 64.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। वह बुधवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रही थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^