पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने का कांग्रेस बैठक में लेगी फैसला: हुड्डा
05-Feb-2025 08:25 PM 5141
चंडीगढ़, 05 फरवरी(संवाददाता) हरियाणा के पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को बताया कि निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है। श्री हुड्डा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने वीरवार को दिल्ली में बैठक बुलाने का फैसला लिया है। इसमें चर्चा की जाएगी कि निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा या नहीं। क्योंकि मेयर चुनाव कांग्रेस सिंबल पर लड़ती आई है। मेयर के अलावा पार्षद या चेयरमैन का चुनाव चुनाव सिंबल पर लड़ा जाए या नहीं, यह फैसला बैठक में चर्चा के बाद लिया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^