पॉक्सो एक्ट व महिला उत्पीड़न के दोषियों को दिलाएं कड़ी सजा:अविनाश कुमार
13-Oct-2023 08:08 PM 4772
झांसी 13 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सरकारी वकीलों से पॉक्सो और महिला उत्पीड़न के दोषियों के खिलाफ मजबूती से पैरवी करते हुए कड़े से कड़ा दंड दिलाने के लिए प्रभावी तरीके से काम करने को कहा है। यहां विकास भवन में शुक्रवार को आयोजित अभियोजन समिति के बैठक में जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक वादों का निस्तारण और की गई कार्रवाई से सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद न्यायालयों या अन्य दूसरे न्यायालयों में लम्बित अधिक से अधिक मामलों का निपटाएं, जो मामले बहस के योग्य हों उसमें बहस तथा जिसमें बहस हो चुकी हो उसमें कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होने मामलों में गवाहों की उपस्थिति पर भी बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक वादों में अभियुक्तों को सजा दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^