पचास-पचास किसानों का समूह बनाकर उन्हें कृषि विविधीकरण की जानकारी दें: आनंदीबेन पटेल
17-Oct-2023 08:37 PM 3768
लखनऊ, 17 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ‘‘कृषि विविधीकरण से पोषण सुरक्षा” विषय पर आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि प्रदेश में 50-50 किसानों का समूह बनाकर किसानों को कृषि विविधीकरण की जानकारी देनी चाहिए। किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी आज से प्रारम्भ हुई औ यह 19 अक्टूबर (गुरुवार) को सम्पन्न होगी। राज्यपाल ने किसानों के कृषि कार्य को देश का भाग्योदय करने वाला बताते हुए किसान मेला को देश-प्रदेश के भाग्य का मेला बताया। उन्होंने किसानों को कृषि में नवीन तकनीक और अविष्कारों को खेत तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान मेला और प्रदर्शनी के माध्यम से विश्वविद्यालय की तकनीक और नई रिसर्च गाँवों और किसानों तक पहुँचेगी। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों की चर्चा करते हुए उत्पादन बढ़ाने और फसलों की बहुउपयोगिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^