पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 15 सितम्बर तक
12-Sep-2023 06:19 PM 6048
नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (संवाददाता) कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान तथा इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के वास्ते नामांकन या सिफारिशें 15 सितम्बर तक ऑनलाइन की जा सकती हैं। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री की शुरूआत वर्ष 1954 में की गयी थी और इनकी घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^