पहले गगनयान मिशन का 21 अक्टूबर को होगा परीक्षण: इसरो
16-Oct-2023 09:51 PM 4703
चेन्नई, 16 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को घोषणा की कि पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के हिस्से के रूप में पहला मानव रहित उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) 21 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेसपोर्ट से प्रक्षेपित किया जाएगा। यह समग्र गगनयान कार्यक्रम में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगा। इसरो ने कहा, “टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच एसडीएससी-एसएचएआर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से निर्धारित है। टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन को प्रदर्शित करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^