पैकेटबंद माल की माप-जोख के नियम में सुधार पर सुझाव की समय सीमा 30 अगस्त तक
02-Aug-2024 09:11 PM 2608
नयी दिल्ली, 02 अगस्त (संवाददाता) केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने विधिक माप-विद्या (पैकेटबंद सामग्री) नियम, 2011 के नियम-3 में प्रस्तावित संशोधन पर टिप्पणियां प्रस्तुत करने की समय-सीमा आगामी 30 अगस्त तक बढ़ा दी है। पहले की घोषणा के अनुसार यह समय-सीमा 29 जुलाई को समाप्त हो गयी थी। सुझाव विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर प्रस्तुत किए जा सकते हैं। यह जानकारी विभाग की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^