पंजाब के राज्यपाल का सीमावर्ती जिलों का दौरा स्थगित
20-Feb-2024 08:17 PM 6507
चंडीगढ़, 20 फरवरी (संवाददाता) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का 20 फरवरी से 23 फरवरी तक निर्धारित राज्य के सीमावर्ती जिलों का दौरा संबंधित अधिकारियों के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया है। यह दौरा अब 12 मार्च से 14 मार्च, 2024 तक होगा। श्री बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ जुड़ने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं और वह अपने आगामी दौरे के दौरान सीमावर्ती जिलों के निवासियों और अधिकारियों से मिलेंगे। संशोधित कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी यथासमय सूचित की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^