पंजाब को एक मुख्यमंत्री चाहिए, न कि प्रचारमंत्री: शेरगिल
20-Aug-2023 06:28 PM 2247
चंडीगढ़, 20 अगस्त (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोलते हुये उन पर दूसरे राज्याें में पार्टी के चुनाव प्रचार में सरकारी संसाधनों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। श्री शेरगिल ने रविवार को यहां जारी एक बयान में श्री भगवंत मान के छत्तीसगढ़ के रायपुर में आम आदमी पार्टी(आप) की एक चुनावी रैली में शामिल होने पर निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पंजाब में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है लेकिन भगवंत मान अपने सुपर बॉस अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए चुनावी राज्यों में सियासी रैलियां करने में व्यस्त हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^