पंजाब को केन्द्र से मिला जीएसटी के 3670 करोड़ रुपए का बकाया: चीमा
11-Oct-2023 08:17 PM 2319
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (संवाददाता) पंजाब के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को कहा कि जुलाई, 2017 से मार्च, 2022 की समय-सीमा के लिए वस्तुएँ और सेवाएं कर (जी.एस.टी) के अधीन बकाया राशि के तौर पर पंजाब को केन्द्र से 3,670.64 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। श्री चीमा ने बताया कि जी.एस.टी. के अधीन मुआवज़े की समय-सीमा 30 जून, 2022 को ख़त्म हो गई थी, हालाँकि, पंजाब सरकार ने आबकारी और कराधान विभाग, पंजाब के द्वारा केन्द्र सरकार के पास बकाया जीएसटी मुआवज़े का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि राज्य के लगातार और अथक प्रयासों के स्वरूप भारत सरकार द्वारा जुलाई, 2017 से मार्च, 2022 की समय-सीमा के बकाया मुआवज़े के तौर पर राज्य को 3,670.64 करोड़ रुपए की राशि के लिए आज मंज़ूरी के हुक्म जारी किए गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^