पंजाब में तेल टैंकर, कार की टक्कर में छह मरे
02-Nov-2023 04:49 PM 6327
संगरूर, 02 नवंबर (संवाददाता) पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम मेहलन रोड पर बुधवार देर रात कार और तेल टैंकर के बीच हुई टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जिसमें पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार सभी लोग सुनाम से मलेरकोटला मत्था टेकने गए थे और वापस लौटते समय सुनाम के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान विजय कुमार (50), दिवेश कुमार (33), दीपक जिंदल (32), कृष्ण कुमार, नीरज सिंगला और एक पांच वर्षीय बच्चे के रूप में की गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद किया। दुर्घटना में आगे की जांच चल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^