पंजाब सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल
03-Jul-2023 02:19 PM 3842
फगवाड़ा, 03 जुलाई (संवाददाता) पंजाब के शहर बंगा के बंधियां गांव में डेरे के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से डेरा राधा स्वामी सत्संग की एक महिला सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक सरवन सिंह बल ने बताया कि रविवार शाम श्रद्धालु सत्संग के बाद डेरे से बाहर आ रहे थे, तभी फगवाड़ा की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतकों के नाम गांव गोसला के अमर नाथ, भूपिंदर सिंह और बंगा के सोनू बाला हैं। घायलों को बंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^