पंजाब सरकार पानी के मुद्दे पर राजनीति कर रही है: सैनी
08-May-2025 08:07 PM 5527
चंडीगढ़, 08 मई (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को आरोप लगाया की पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार न तो संविधान को मानती है, न संवैधानिक संस्थाओं को मानती है और न ही संविधान का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जल विवाद पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले को दरकिनार किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से आग्रह किया कि वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले को मानते हुए हरियाणा के पानी को छोड़ें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^