पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा मटोखर दह, पचना से सरमेरा तक बनेगी ग्रीनफील्ड सड़क : नीतीश
06-Feb-2025 10:20 PM 8232
पटना/शेखपुरा/लखीसराय 06 फरवरी (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शेखपुरा जिले के मटोखर दह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और लखीसराय जिले के पचना से नालंदा जिले के सरमेरा तक ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण कराये जाने की आज घोषणा की। श्री कुमार ने गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान शेखपुरा जिले में विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि शेखपुरा अन्तर्गत मटोखर दह को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। बरबीघा में सामस विष्णु धाम मंदिर परिसर का सौंर्दयीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ-33ए के 11वें किलोमीटर तोथिया पहाड़ मोड़ से कुसुम्भा भाया मटोखर दह तक बाईपास का निर्माण किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^