पर्यटन को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: दिया कुमारी
27-Sep-2024 09:02 PM 6699
जयपुर, 27 सितम्बर (वार्ता ) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को जयपुर में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से राजस्थानी लोक कारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सराबोर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों को जयपुर घराने का परम्परागत कथक एवं राजस्थानी लोक नृत्यों की जुगलबंदी ने दर्शकों को आनंदित किया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान कालबेलिया एवं घूमर नृत्य की भी प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट कोरियोग्राफी को खूब सराहा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^