पर्यटन स्थलों और प्रमुख शहरों तक हवाई सेवा हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
15-Mar-2024 12:00 AM 1400

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश भौगोलिक दृष्टि से बड़ा प्रांत है। सड़क और रेल मार्ग से तो प्रदेश में आवागमन की सुविधा विद्यमान है, इसके साथ ही अब राज्य शासन द्वारा हवाई मार्ग से भी कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश के धार्मिक पर्यटन, अन्य पर्यटन स्थान और बड़े शहरों तक हवाई सेवा का विस्तार प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा तथा पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के शुभारंभ अवसर पर राजकीय विमानतल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^