पर्यावरण अनुकूलता एवं पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का समाधान कारक होगा
10-Jul-2024 12:00 AM 775

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मंगलवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में इंदौर में चल रहे 51 लाख पौधे लगाने के महा अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने इंदौर के बिजासन के समीप अटल वन में पौध-रोपण भी किया। श्री बिरला ने पौध-रोपण अभियान को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के दुषपरिणामों का सामना कर रहा है ऐसे में यह अभियान पर्यावरण अनुकूलता की दिशा में देश और दुनिया को नया दृष्टिकोण देते हुए नई राह दिखायेगा।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^