प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला हो गया है तिरंगामय - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13-Aug-2024 12:00 AM 682

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला तिरंगामय हो गया है। आजादी के पावन पर्व पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के महोत्सव में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश प्रगतिपथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भोपाल के सुभाष नगर आर.ओ.बी. से निकाली जा रही भव्य तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। उन्होंने प्रदेशवासियों, देशवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिये शुभकामनाएं दी। तिरंगा यात्रा में सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद श्री वी.डी. शर्मा तथा दो बार ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^