राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने रंगमंच के क्षेत्र में श्री राजीव वर्मा और श्री अनूप जोशी तथा संगीत के क्षेत्र में सुश्री कलापिनी कोमकली को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत विजेताओं को अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी प्रदान की गई।