प्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार, प्रदेश हुआ गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
19-Jul-2024 12:00 AM 1095

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को नई दिल्ली में "उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम" कार्यक्रम में सिस्टमेटिक प्रोग्रेसिव एनेलेटिकल रियलटाईम रैंकिंग अवार्ड (स्पार्क) सेरेमनी में विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को मिली उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी प्रदेश के विकास में अनवरत समन्वित प्रयास से इसी तरह की उपलब्धियाँ हासिल करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू से 18 जुलाई को नई दिल्ली में मध्यप्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मण्डलोई ने पुरस्कार प्राप्त किये।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^