प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
16-Nov-2024 12:00 AM 829

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में अनेक त्योहार जैसे जन्माष्टमी, विजयादशमी और गोवर्धन पूजा आदि सरकार और समाज ने मिलकर मनाए हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में भव्य रूप में गीता जयंती मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री राधावल्लभ जी के श्रीविग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा और दीपदान महोत्सव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्त गण को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व उज्जैन में इस्कॉन मंदिर प्रारंभ होने पर उन्होंने स्वामी भक्त निवास जी के सानिध्य में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। आज पुनः उनके साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है। वे कृपा पूर्वक इंग्लैंड से यहां पधारे हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^