प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन है मानवता का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
31-Oct-2024 12:00 AM 874

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जीवन मानवता का संदेश है। उन्होंने अपना घर न होते हुए भी देश के 4 करोड़ से अधिक परिवारों के लिए घर बनाए। स्वयं के सुख का त्याग कर देशवासियों के लिए खुशियां बांटी। सबका साथ, सबका विकास, सबका-विश्वास और सबका प्रयास को सार्थक करके दिखाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार रात्रि में गांधी नगर स्थित सीएम राईज स्कूल परिसर में आयोजित दीप पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वार्ड नंबर 1 में सफाई मित्रों और बच्चों को दीपावली पर्व पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी समानता, निस्वार्थ सेवाभाव और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहें है। हमें भी उनके जीवन का अनुसरण कर दीपावली का पर्व मनाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री राहुल कोठारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^