प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बदलते दौर के भारत में अनेक क्षेत्रों में हो रही है प्रगति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
01-Jul-2024 12:00 AM 778

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बाग मुगलिया स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में "मन की बात" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में यह बदलते दौर का भारत है। अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जहां बंगलौर में देव भाषा संस्कृत बोलने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी वहीं पूरी दुनिया में योग दिवस पर हुए कार्यक्रमों का विवरण भी दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कुवैत में आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने इस कार्यक्रम से आंध्रप्रदेश में कॉफी उत्पादन की जानकारी भी प्रदान की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^