मुंबई, 18 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। इस अवसर पर परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका को खास अंदाज में विश किया है।परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।इस फोटो में प्रियंका ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं।इस फोटो को शेयर करने के साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मिमी दीदी…आप जो कुछ भी करती हैं उसके लिए धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।...////...