प्रकृति के साथ जुड़ने की भावना का प्रकटीकरण है जल गंगा संवर्धन अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
22-Jun-2025 12:00 AM 1004

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल हमारी पहली जरूरत है। वर्षा जल का संचयन और उसका संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार ने इसी दिशा में कदम बढ़ाकर जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया है। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, वरन् प्रकृति के सानिध्य और इसके समीप जाकर आत्मीयता से जुड़ने की सहज भावना का प्राकट्यकरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रदेश में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अभियान का समापन एवं वाटरशेड सम्मेलन आगामी 30 जून को खण्डवा जिले में होगा।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^