पश्चिमी इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
02-Mar-2023 12:12 PM 2848
जकार्ता, 02 मार्च (संवाददाता) इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत सुमात्रा में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। देश की मौसम, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने यह जानकारी दी। मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार आज सुबह छह बजकर पांच मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र पेसिसिर सेलाटन (दक्षिण तट) जिले से 36 किमी दक्षिण पूर्व में और जमीनी सतह से 82 किमी की गहराई में स्थित था। एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटकों में सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है। भूकंप के झटके नजदीकी प्रांत जंबी में भी महसूस किए गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^