पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे जयंत चौधरी
02-Apr-2024 08:28 PM 6738
लखनऊ 2 अप्रैल (संवाददाता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बुधवार को मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के बुढ़ाना विधानसभा में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रवक्ता अनिल दुबे ने मंगलवार को बताया कि चौधरी जयंत सिंह पांच अप्रैल को बागपत लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तथा छह अप्रैल को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^