पटवारी कांग्रेस अध्यक्ष, सिंगार बनाए गए नेता प्रतिपक्ष
16-Dec-2023 10:52 PM 5765
भोपाल, 16 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, वरिष्ठ नेता उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कांग्रेस द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंगार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं, हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौपी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^