कचरे से बैक्टीरियल इंफेक्शन की चपेट में पटना
14-Sep-2021 11:02 AM 2383
पटना| कचरे के ढेर से पटना में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा है। यह खतरा सफाई कर्मियों की हड़ताल से हुआ है। शहर में हर 10 कदम पर 6 दिनों से सड़ रहे कचरे में बैक्टीरिया तैयार हो रहे हैं। जानवर कैरियर बनकर संक्रमण पूरे शहर में फैला रहे हैं। 6 दिनों में हवा से लेकर पानी तक सब प्रदूषित हो रहा है। बैक्टीरिया से जहां शहर में महामारी फैलने का बड़ा खतरा है, वहीं कचरे की लीचिंग से अंडर ग्राउंड वाटर भी प्रदूषित होने का डर है। सफाई कर्मियों के हड़ताल को सरकार हल्के में ले रही है लेकिन भास्कर की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है।कचरा से यह बड़ा खतरा कचरे से मिथेन गैस का उत्सर्जन होता है। सल्फर के ऑक्साइड निकलते हैं। फास्फोरस के ऑक्साइड निकलते हैं। नाइट्रोजन के ऑक्साइड भी निकलते हैं। हाईड्रोजन सल्फाइड का भी बड़ा खतरा है। हेवी मेटेल्स, मर्करी, लेड, कैडमियम आर्सेनिक का खतरा। 12 से अधिक बीमारियों का खतरा शहर में 6 दिनों से कचरा डंप होने से इंसानाें के साथ जनवरों के भी बीमार होने का बड़ा खतरा है। इसमें 12 से अधिक बीमारियों का खतरा है। फिजिशियन डॉ राणा एस पी सिंह का कहना है कि इससे टाइफाइड, पीलिया, डायरिया, आंखों का इंफेक्शन के साथ फेफड़े का इंफेक्शन, एलर्जी के साथ चर्म रोग के गंभीर संक्रमण हो सकते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे माहौल में हमेशा मास्क लगाकर चलना है और सुरक्षा बाहरी फूड नहीं खाना है। खुले में बिकने वाले सामानों का सेवन नहीं करें, बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। garbage infection..///..patna-in-the-grip-of-bacterial-infection-from-garbage-317127
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^