पत्रकारिता जगत की महिला विभूतियां सम्मानित
21-Apr-2024 10:00 PM 8670
नयी दिल्ली 21 अप्रैल (संवाददाता) देश की जानी-मानी पत्रकार हितैषी संस्था इंडियन मीडिया वैलफेयर एसोसिएशन ने इस बार का 11वां इम्वा अवार्ड देश की नारी शक्ति को बढावा देना की घोषणा को समर्पित कर मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला विभूतियों को सम्मानित किया। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर,नयी दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इम्वा अध्यक्ष राजीव निशाना ने बताया,कि पत्रकारिता जगत में जहां हमारे पुरुष साथी ऐतिहासिक खबरो को दिखाकर अपना लोहा मनवाते है,तो ऐसे में हमारी महिला साथी पत्रकार भी किसी से पीछे नहीं है। इसलिए इस बार का हमारा 11वां अवार्ड कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^