पी 20 में सर्वसम्मति से स्वीकार किया संयुक्त घोषणा पत्र
13-Oct-2023 07:08 PM 8331
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (संवाददाता) जी- 20 सदस्य देशों की की संसद अध्यक्षों के नौवें शिखर सम्मेलन- पी 20 में शुक्रवार को सर्वसमिति से संयुक्त घोषणा पत्र स्वीकार किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के नेतृत्व में इसे पी 20 सम्मेलन की बड़ी सफलता बताया है। श्री बिरला ने कहा कि पी-20 में आए सभी देशों ने संयुक्त घोषणा पत्र पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि जी 20 में स्वीकार एजेंडे को साकार करने में सभी संसदें मिलकर काम करेंगी। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एसडीजी लक्ष्यों और महिला नेतृत्व में विकास पर सब देशों ने सहमति दी है। इसके अलावा ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहन, डिजिटलीकरण के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने पर भी सहमति बनी है। घोषणा पत्र में नारी शक्ति वंदन कानून की भी सराहना की गयी है। श्री बिरला ने कहा कि इस घोषणा पत्र को कल जारी किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^