पीएम नरेंद्र मोदी का 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' 11 नवंबर को संवाद कार्यक्रम
10-Nov-2024 07:42 PM 5348
रांची,10 नवंबर (संवाददाता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से 11 नवंबर को 12.30 को सीधा संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंगे। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत् पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस अभियान के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं को से सीधा चर्चा करके और उन्हें झारखंड विजय के लिए प्रेरित करेंगे।इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों व चलाइए अभियानों के बारे में इस कार्यक्रम में चर्चा होगी इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं से चर्चा करके उन्हें मजबूत भाजपा और सशक्त भाजपा के संकल्प को दोहराने के अपील की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^