पीएनबी कर्मी ओलंपिक पदक विजेता शमसेर सिंह सम्मानित
14-Aug-2021 08:08 PM 8420
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (AGENCY) टोक्यो ओलंपिक से कांस्य पदक जीत कर लौटी भारतीय हाकी टीम के सदस्य शमसेर सिंह का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सम्मानित किया है। बैंक के दिल्ली मुख्यालय में आयोजित समारोह में पीएनबी सहकर्मी शमसेर सिंह का उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान किया गया। इस मौके पर पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सी एच एस एस मल्लिकार्जुना ऱाव ने दुनिया के इस सबसे प्रमुख खेल आयोजन में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शमसेर सिंह पीएनबी के रत्न हैं और देश का हर नागरिक उनके योगदान का ऋणी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^