पीजीडीएवी कॉलेज ने जीती दिल्ली सिटी चैंपियनशिप
14-Dec-2022 05:57 PM 4355
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (संवाददाता) पन्नालाल गिरधरलाल दयानंद एंग्लो-वैदिक कॉलेज (पीजीडीएवी कॉलेज) ने रिलायंस फुटबॉल दिल्ली सिटी कॉलेज चैंपियनशिप 2022-23 के आखिरी लीग मैच में शारदा यूनिवर्सिटी को 5-2 से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया। पीजीडीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर कृष्णा शर्मा ने बताया कि कॉलेज ने राउंड रोबिन लीग में अपने सारे मुकाबले जीतकर खिताब हासिल किया। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पवन डबास ने सभी खिलाडियों को शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^